न्यू पुलिस लाइन में गूंजा हर-हर महादेव, एसपी समेत वरीय अधिकारियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

न्यू पुलिस लाइन में गूंजा हर-हर महादेव, एसपी समेत वरीय अधिकारियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र के बक्सीडीपा स्थित न्यू पुलिस लाइन में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नवनिर्मित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी, इसमें पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी समेत जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. अधिकारियों ने भगवान शंकर और माता पार्वती की आराधना कर जिले में अमन-चैन और खुशहाली की मंगल कामना की. अबीर-गुलाल के साथ निकली भव्य बारात : पूजा-अर्चना के बाद पुलिस लाइन परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकाली गयी. बारात में जिला पुलिस बल के जवान थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आयें. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. इस दौरान जवानों और स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था. समाज कल्याण का संकल्प लें : एसपी : मौके पर एसपी सादिक अनवर रिजवी ने जिलेवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव ने विष पीकर सृष्टि का कल्याण किया था. हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की भलाई के लिए विशेष कार्य करने चाहिए. कार्यक्रम में एसडीपीओ (किस्को) वेदांत शंकर, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर तिर्की, सुधीर प्रसाद, सार्जेंट मेजर विवेक कुमार, मेजर सारु रंजन, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा, किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >