रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आरेया में होगा रावण दहन

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आरेया में होगा रावण दहन

किस्को़ प्रखंड क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव इस वर्ष 27 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. इसे लेकर आरेया मंदिर परिसर में सुनील प्रजापति और लावागाई मंदिर परिसर में प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि लावागाई, आरेया, तिसिया सहित विभिन्न गांवों से पारंपरिक श्रद्धा और अनुशासन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. सुनील प्रजापति ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सबकी जिम्मेदारी है. आयोजन के दौरान पारंपरिक झांकियां निकाली जायेंगी और अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता होगी. इसके अलावा, आरेया में भव्य रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी विशेष चर्चा की गयी. तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समितियों का गठन किया गया. आरेया में मेला सामिति के अध्यक्ष सितोष साहू,उपाध्यक्ष अनूप प्रजापति, सचिव घनश्याम सिंह,सह सचिव दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष नागेंद्र प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष सोनू प्रजापति, चंदा प्रभारी राधे साहू, सिकंदर, संतोष, नागेंद्र प्रजापति, भागवत, धनन्जय, शिवम, सुनिक, बहादुर, नारायण, बिरेन्द्र, संरक्षक हरिओम, सुनिक, ब्यास, विश्वना, बिनोद, नागेंद्र, चंद्रदेव, दिलीप, चंदप्रकाश विजय, विनय, महेश, सुरेंद्र, दीपक, अखाड़ा अध्यक्ष संतोष साहू व उपाध्यक्ष संतोष प्रजापति का चयन किया गया. वहीं लावागई में अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, सचिव प्रमोद साहू, कोषाध्यक्ष सुनील महली, उपाध्यक्ष नमित उरांव, सह सचिव गुलन महतो एवं अन्य सदस्यों का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >