मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सौंपा खेल विकास का डीपीआर

पूर्व सांसद धीरज साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर लोहरदगा में स्टेडियम आधुनिकीकरण और स्विमिंग पूल निर्माण के लिए डीपीआर सौंपा.

लोहरदगाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान लोहरदगा के विकास, खेलकूद को बढ़ावा देने तथा जिले में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

क्रिकेट स्टेडियम के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव

मुलाकात के दौरान धीरज साहू ने लोहरदगा में क्रिकेट के विकास से संबंधित प्रस्ताव और स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) मुख्यमंत्री को सौंपा. इसमें क्रिकेट मैदान में फ्लड लाइट लगाने के साथ खिलाड़ियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव शामिल है. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- हत्या के मामले में आरोपी बिग्नेश कुजूर दोषी करार, सजा पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई

स्विमिंग पूल निर्माण पर भी दिया जोर

पूर्व सांसद ने लोहरदगा में युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए तैराकी के लिए स्विमिंग पूल के निर्माण की आवश्यकता पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर खेल सुविधाओं के विकास से युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

पूर्व सांसद धीरज साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल से जुड़े सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाया. मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. मुलाकात के दौरान अधिवक्ता सचिदानंद चौधरी भी प्रमुख रूप से मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- छात्रों के लिए खुशखबरीः गुरुजी क्रेडिट कार्ड से अब पढ़ाई होगी आसान, 5% मार्जिन मनी का प्रावधान खत्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >