VIDEO : बिजली तार की चपेट में आने से धूं-धूं कर जला पोकलेन लदा ट्रक

Fire in Truck : बक्सीडीपा के समीप बदला रोड में पोकलेन लदा ट्रक बिजली तार के संपर्क में आने से धूं-धूं कर जल उठा. गनीमत रही कि चालक और उपचालक समय रहते गाड़ी से उतर गये. आग लगने की जानकारी होते ही चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी. फायरब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

लोहरदगा, गोपी : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा के समीप बदला रोड में पोकलेन लदा ट्रक बिजली तार के संपर्क में आने से धूं-धूं कर जल उठा. गनीमत रही कि चालक और उपचालक समय रहते गाड़ी से उतर गये. आग लगने की जानकारी होते ही चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी.

आग बुझाने पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी सेन्हा थाना और फायरब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा पोकलेन पूरी तरह जल चुका था. सड़क निर्माण कार्य के लिए पोकलेन ले जाया जा रहा था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड BJP को लगा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, थामा झामुमो का दामन

भोगनाडीह में सीएम हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, वंशजों से की मुलाकात

आधा झारखंड नहीं जनता सिदो-कान्हू से जुड़े ये रोचक तथ्य, केवल एक भाई से बढ़ा वंश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >