मोंथा चक्रवात के कारण हो रही बारिश से किसान चिंतित

मोंथा चक्रवात के कारण हो रही बारिश से किसान चिंतित

कैरो. मोंथा चक्रवात के असर से दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार से रुक-रुक कर जारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की तैयार फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है. वहीं, लगातार बारिश से आलू, टमाटर, बीन, धनिया, पालक जैसी नगदी फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है. इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण किसान खुश थे और धान की खेती भी भरपूर हुई थी, लेकिन अब इस बारिश से किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरने का खतरा बढ़ा दिया है. किसानों का कहना है कि कई वर्षों के बाद इस बार बेहतर फसल की उम्मीद थी, परंतु अब मौसम ने चिंता बढ़ा दी है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामसहाय टाना भगत ने बताया कि यदि तैयार धान खेत में खड़ा है, तो फिलहाल बड़ा नुकसान नहीं होगा, लेकिन कटा हुआ धान सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है. उन्होंने किसानों को सलाह दी कि धान की कटनी मौसम साफ होने के बाद ही करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके. भंडरा में मोंथा चक्रवात से मौसम का मिजाज बदला

भंडरा. चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. लगातार बारिश से लोगों का कामकाज प्रभावित रहा और किसान अपने खेतों में नहीं जा सके. खेतों में धान पककर तैयार है, लेकिन बारिश के कारण कटाई का कार्य बाधित हो गया है. किसानों का कहना है कि इस तूफानी बारिश से फसल को लाभ के बजाय नुकसान हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मोंथा का प्रभाव अगले दो दिन और रहने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >