थाना प्रभारी की तत्परता से दो घंटे मे बरामद हो गई गुम हुई बच्ची

थाना प्रभारी की तत्परता से दो घंटे मे बरामद हो गई गुम हुई बच्ची

कुड़ू लोहरदगा. थाना क्षेत्र के जांगी गांव निवासी शिवशंकर महली की सात वर्षीय पुत्री ज्योति महली मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे ब्लांक मोड़ से लापता हो गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार तत्काल एक्शन में आये और खुद खोजबीन में निकल पड़े. पुलिस गश्ती दल व पीसीआर को भी अलर्ट किया गया. लगभग दो घंटे बाद सूचना मिली कि एक अज्ञात बच्ची टाटी–कैरो मुख्य पथ पर भटक रही है और रो रही है. दुकानदारों ने बच्ची को रोककर रखा था. शाम चार बजे थाना प्रभारी पिता शिवशंकर महली को लेकर टाटी चौक पहुंचे. पिता को देखते ही बच्ची भावुक होकर रोने लगी. इसके बाद दोनों को थाना लाया गया और कुड़ू सीएचसी में जांच के बाद बच्ची को सुरक्षित पिता को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से बच्ची को ब्लांक मोड़ से गुम होने के मात्र दो घंटे बाद ही टाटी चौक से सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >