विद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की हुई चोरी

विद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की हुई चोरी

सेन्हा-लोहरदगा. राजकीय कृत नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय, अरु में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला कक्ष का दरवाज़ा तोड़कर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिये. बुधवार सुबह शिक्षक और छात्र विद्यालय पहुंचे, तो व्यवसायिक इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर शिक्षक विक्रम कुमार महतो ने देखा कि ग्रिल और दरवाज़े की कुंडी टूटी हुई है. सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापिका नैंसी सीमा लकड़ा को दी गयी. निरीक्षण में उपकरण बिखरे पड़े मिले और मिलान करने पर सोल्डिंग मशीन, एलईडी मशीन, टीडीएस मशीन, मिनी इनवर्टर बैटरी, वायर कटर आदि गायब पाए गए. घटना की जानकारी सेन्हा थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >