गरमा धान की खेती को लेकर उत्साहित किसान,धानरोपनी शुरू

बीते कई वर्षों से बेहतर पैदावार के कारण इस वर्ष किसान गरमा धान की खेती को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

लगभग किसानों के बिचड़ा हो चुके है तैयार फोटो बिचड़ा तैयार होने के बाद रोपनी करते किसान किस्को लोहरदगा. बीते कई वर्षों से बेहतर पैदावार के कारण इस वर्ष किसान गरमा धान की खेती को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. किसान गरमा धान की खेती के लिए बिचड़ा तैयार कर लिये हैं. सुकरी नदी के सिंचित इलाके के किसान गरमा धान की रोपनी की तैयारी में जुट गये हैं. बेठहठ पंचायत के हेसापीढ़ी,लावागाई,पतगेच्छा के दर्जनों किसानों द्वारा भारी मात्रा में गरमा धान की खेती की जा रही है.किसान प्रेम शर्मा,नामित उरांव एवं बिजेंद्र उरांव ने बताया कि गरमा धान की बिचड़ा तैयार गयी है. 15 दिनों के अंदर रोपनी कार्य संपन्न हो जायेगी. फिलहाल रोपनी कार्य में तेजी आी है. 30 एकड़ से ज्यादा खेतो पर धान का रोपाई का लक्ष्य रखी गई है.रोपनी से पूर्व किसान खेतों की जुताई कर खेत तैयार कर चुके है.किसानों का कहना है कि खरीफ धान फसल की खेती की तुलना में गरमा धान फसल का उत्पादन ज्यादा होता है.इसलिए किसानो का रुझान गरमा धान की ओर बढ़ रही है. किसान मेहनत कर वर्ष में दो बार धान की खेती करते हैं. बेठहठ पंचायत में सैकड़ो एकड़ में किसान गरमा धान की खेती कर रहे हैं. किसान प्रेम शर्मा, नामित उरांव, धनकुमार उरांव, छत्तीस उरांव, मड़वारी मुड़ा, प्रवीण उरांव, शंभु शर्मा व दर्जनों किसान गरमा की खेती कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >