मतदाता सूची की त्रुटिरहित मैपिंग सुनिश्चित करें : डीसी

मतदाता सूची की त्रुटिरहित मैपिंग सुनिश्चित करें : डीसी

लोहरदगा. जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से झारनेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के साथ मतदाताओं की मैपिंग को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की मैपिंग का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर ने दिया. इस मौके पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने कहा कि इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ की जा रही मतदाताओं की मैपिंग पूरी तरह त्रुटिरहित और सटीक होनी चाहिए. इसके लिए सभी संबंधित बीएलओ को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैपिंग में किसी प्रकार की गलती पाये जाने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. प्रशिक्षण में जो दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसी के अनुरूप कार्य करें. यदि मैपिंग के दौरान कोई त्रुटि पायी जाती है तो उसे तुरंत ठीक करें. सभी स्तरों पर मैपिंग की नियमित समीक्षा की जाये ताकि प्रारूप प्रकाशन में कोई गलती न रहे. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदाताओं की मैपिंग समय पर पूरी करें और शिविर लगाकर इस कार्य को गति दें. कार्यक्रम में एसडीओ अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, सभी एइआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. रेल मंत्रालय की पहल पर ओयना अंडरपास की मरम्मत शुरू

लोहरदगा. रांची-टोरी भाया लोहरदगा रेलखंड स्थित ओयना अंडरपास की समस्या पर कुड़ू के पूर्व सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग किया था. मामले पर रेलवे मंत्रालय ने रिट्वीट करते हुए बताया कि रांची रेल मंडल को अवगत करा दिया गया है. इसके बाद बुधवार को रांची रेल मंडल के निर्देश पर अंडरपास में जमा पानी की निकासी और जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >