नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनाव संचालन व प्रबंधन समिति की बैठक

बक्सी डीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष के पार्टी समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में चुनाव संचालन समिति एवम प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक हुई

लोहरदगा. बक्सी डीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष के पार्टी समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में चुनाव संचालन समिति एवम प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रभारी शनि टोप्पो एवम अजय राय उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत से की गयी. जिला अध्यक्ष ने दोनों समितियों के प्रभारियों एवम सह प्रभारियों की घोषणा करते हुए कार्य की विस्तार से चर्चा की. चुनाव प्रभारी शनि टोप्पो ने कहा कि इस बार चुनावी लहर पार्टी समर्थित प्रत्याशी अनिल उरांव के पक्ष में है. वार्ड सदस्य के रूप में उनके पांच वर्षों के कार्यकाल को लोगों ने देखा है. साथ ही भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव कार्य मे लग चुके हैं. ओम सिंह ने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद में भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन एवम नगर का समग्र विकास के लिए लोहरदगा की जनता अनिल उरांव को भारी बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है. मौके पर श्रीचंद प्रजापति, त्रिवेणी दास, राकेश प्रसाद,राज मोहन राम,सामेला भगत, अजय पंकज,जगनन्दन पौराणिक, नवीन कुमार टिंकू,पशुपति नाथ पारस, राजकुमार वर्मा अशोक खत्री ,अशोक घोष, राजेन्द्र महतो,अमरेश भारती,प्रदीप खत्री,रामलाल महतो, विमल कांत सिंह,मीणा बाखला,आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >