तिसिया में जिला किसान सम्मेलन में ट्रंप-मोदी सरकार का पुतला फूंका

तिसिया में जिला किसान सम्मेलन में ट्रंप-मोदी सरकार का पुतला फूंका

किस्को़ झारखंड राज्य किसान सभा लोहरदगा जिला इकाई का 9वां जिला सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन के बाद किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान किसानों ने ‘अमेरिकी दादागिरी नहीं चलेगी’ और ‘भारतीय संप्रभुता के साथ खिलवाड़ बंद करो’ जैसे जमकर नारे लगाये. किसानों पर हो रहा चौतरफा हमला : सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गये चार लेबर कोड, बिजली विधेयक और भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के किसानों पर सबसे बड़ा हमला है. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए शून्य आयात शुल्क पर भारतीय बाजार खोलना स्थानीय किसानों की कमर तोड़ देगा. इससे कृषि संकट, आत्महत्याएं और बेरोजगारी बढ़ेगी. एमएसपी के नाम पर धान की लूट का आरोप : सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 24.50 रुपये के बजाय किसानों से धान 15 से 18 रुपये में खरीदा जा रहा है. प्रति क्विंटल 750 से 950 रुपये की इस खुली लूट के खिलाफ हर घर और हर गांव में किसान बचाओ अभियान चलाकर आंदोलन तेज किया जायेगा. न नयी जिला परिषद का गठन : सम्मेलन के दौरान नयी जिला किसान काउंसिल का चुनाव किया गया, इसमें अध्यक्ष चारो भगत, सचिव गोपाल महतो, कोषाध्यक्ष जगदीश महतो, उपाध्यक्ष राजकुमार टोप्पो, अशोक गोझू, रूदेन देवी, संयुक्त सचिव रामकुमार महतो, जयपाल मुंडा एवं जतन गोझू, जयपाल उरांव, जगलाल उरांव, अर्जुन मुंडा जिला किसान काउंसिल के सदस्य तथा अर्जुन उरांव, बलदेव गोझू, रामदेव गोझू, मुकेश गोझू आमंत्रित सदस्य चुने गये. रांची सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चयन : 26 से 28 फरवरी तक नगड़ी (रांची) में आयोजित होने वाले 8वें राज्य सम्मेलन के लिए भी प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता तुरिया उरांव, श्यामसुंदर महतो, रामकुमार महतो, रूदेन देवी और राजेंद्र राम ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >