त्योहार में अश्लील गाना नहीं बजाने का दिया निर्देश

थाना परिसर में आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र के सभी अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव और डीजे संचालकों के साथ अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.

सेन्हा. थाना परिसर में आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र के सभी अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव और डीजे संचालकों के साथ अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.आयोजित बैठक में शांति पूर्वक हर्षोल्लाष व उत्साह के साथ मनाने के निर्देश दिया गया तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की बात कही गयी. वहीं सुचारू ढंग से स्थानीय स्तर पर मेला संचालन के लिए वोलेंटियर की सूची थाना में जमा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही डीजे संचालकों को निर्देश देते हुए कहा गया कि भड़काऊ और अश्लील गाना नहीं बजाने और गाना बजाने के लिए एक ही ऑपरेटर रखने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान डीजे या लाउडस्पीकर पर अश्लील,भड़काऊ व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला गाना नहीं बजाने का सख्त निर्देश दिया गया. अखाड़ा व मेले का आयोजन अनुमति मिलने के बाद ही आयोजित करने का निर्देश दिया गया.साथ ही रामनवमी शोभा यात्रा पर व मेले में शराब की बिक्री व शराब का उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दिया गया. लाउडस्पीकर या ध्वनि यंत्र में ध्वनि का आवाज निम्न स्तर में बजाने का निर्देश दिया गया. साथ ही रात्रि 10 से सुबह 06 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं करने के साथ अन्य आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर थाना प्रभारी वारिश हुसैन, एसआइ पंकज यादव, दयानंद सरस्वती, एएसआइ अलबिना लकड़ा,असरफी बहेलिया के अलावा नंदकिशोर शुक्ला, रामजीत यादव,किशोर साहु,बिनोद यादव समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >