जिला टॉपर मुस्तरी खातून समेत मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

जिला टॉपर मुस्तरी खातून समेत मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

किस्को. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में मैट्रिक और इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य व विज्ञान) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा. वाणिज्य संकाय में 89.5% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं मुस्तरी खातून को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. समारोह में मैट्रिक और इंटर के अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार ने मुस्तरी की सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव बताया और अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया. शिक्षकों और अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया. मौके पर प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार, दीपा कर्मकार, मधु कुमारी, आबिद हुसैन, सद्दाम हुसैन, नुजहत परवीन सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद थे. शैक्षणिक पाठयक्रमों में महाराणा प्रताप को उचित स्थान मिले

लोहरदगा. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शनिवार को भारत माता के वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती मनायी. ब्लॉक कॉलोनी में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके शौर्य को नमन किया. जिला अध्यक्ष उदय शेखर ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन मात्र युद्ध और संघर्ष की गाथा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रतीक है. यह जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि देशभक्ति और स्वाभिमान का पर्व है. वक्ताओं ने मांग की कि शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में महाराणा प्रताप को उचित स्थान दिया जाना चाहिए. इतिहास के उस अद्भुत योद्धा को याद करते हुए कहा गया कि मुगल सत्ता उन्हें तो क्या, उनके हाथी-घोड़ों को भी झुका नहीं सकी. उन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, पर कभी दासता स्वीकार नहीं की. मौके पर लाल ओंकार नाथ शाहदेव, जयंत सिंह, विकास सिंह, जयनारायण सिंह, लाल विकास नाथ शाहदेव, सुरेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, विनोद सिंह, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, प्रणीत शाहदेव, लाल अविनाश नाथ शाहदेव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >