राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट शांति कुमारी को जिला प्रशासन का तोहफा, सपनों को मिली नई रफ्तार

लोहरदगा जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट शांति कुमारी को साइकिल प्रदान कर प्रोत्साहित किया है. उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने साइकिल सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह पहल प्रतिभाओं को समर्थन देने के महत्व को रेखांकित करती है.

लोहरदगा: जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट शांति कुमारी को साइकिल प्रदान की गई. इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने साइकिलिस्ट शांति कुमारी से मुलाकात कर उन्हें साइकिल सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना जिम्मेदारी : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनकी प्रतिभा को और निखारने में मदद मिलेगी. उन्होंने शांति कुमारी के खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

शांति कुमारी कुडू प्रखंड के लावागाई गांव की निवासी हैं.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडाल्को के सीएसआर हेड नीरज कुमार, साइकिलिस्ट शांति कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >