लोहरदगाः आदिवासी समाज के प्रकृति एवं सांस्कृतिक पर्व करम पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लोहरदगा के जिलाध्यक्ष एवं चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत ने कुड़ू प्रखंड के ग्राम तान अखाड़ा और पतरा टोली में आदिवासी माता-बहनों के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
आदिवासी संस्कृति और नारी सम्मान का प्रतीक
इस अवसर पर सुखैर भगत ने कहा कि करम पर्व आदिवासी सभ्यता, संस्कृति, प्रकृति और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है. माता-बहनों की पारंपरिक वेशभूषा और अखाड़ा संस्कृति समाज की पहचान और स्वाभिमान हैं. सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण आदिवासी संस्कृति और नारी सम्मान के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि करम पर्व हमें प्रकृति संरक्षण, भाईचारा, सामाजिक एकता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने सभी माता-बहनों और ग्रामीणों को करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की.
ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवा पत्रकार रजनीश ठाकुर के निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला महासचिव सलीम अंसारी बडे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, जिला महासचिव संतोषी उरांव, स्वाति महली, तारों उरांव, प्रमिला उरांव, राधा भगत, रोहित भगत, मंटू पहान, खादिया पुजार, बिहारी उरांव, धनिया उरांव, अनीता उरांव, सुनीता उरांव, चांदनी कुमारी, नीरू भगत, नीलमनी भगत और असानूर जमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
