स्वास्थ्य पहल की सराहना पर परिवहन क्षेत्र में मायूसी

स्वास्थ्य पहल की सराहना पर परिवहन क्षेत्र में मायूसी

लोहरदगा़ झारखंड सरकार द्वारा पेश किये गये बजट 2026-27 को जिले के लोगों ने संतुलित तो बताया है, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों की अनदेखी पर सवाल भी खड़े किये हैं. बजट की समीक्षा करते हुए स्थानीय परिवहन व्यवसायियों ने अपनी निराशा व्यक्त की है. परिवहन व्यवसायियों का कहना है कि वे पहले से ही बढ़े हुए टैक्स के बोझ तले दबे हैं. उन्हें उम्मीद थी कि सरकार इस बार टैक्स में कुछ कटौती या संशोधन कर राहत प्रदान करेगी, जिससे आम जनता को भी लाभ मिलता, लेकिन बजट में परिवहन मद में कोई विशेष प्रावधान नहीं दिखा. व्यवसायियों ने यह भी कहा कि लोहरदगा जिला सरकार को खनिजों से भारी रॉयल्टी देता है, इसके बावजूद जिले के विकास की दिशा में कोई खास घोषणा नहीं की गयी. हालांकि, सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में उठाये गये कदमों का स्वागत किया गया है. विशेषकर कैंसर मरीजों के उपचार के लिए किये गये प्रावधानों को प्रबुद्ध जनों ने अत्यंत सराहनीय बताया. इस दौरान दीपक सर्राफ, राजेश गुप्ता, हर्षित सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >