समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

कुड़ू. भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल के तत्वावधान में बुधवार को शिशु विद्या मंदिर बरहनिया में पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे. अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की जो अवधारणा दी, वही आज देश की नीतियों का आधार है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत करें और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को लक्ष्य बनायें. पंडित उपाध्याय का जीवन प्रेरणास्रोत है और उनके बताये मार्ग पर चलकर ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है. कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर किया गया. मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि विश्वजीत भारती, राजू कुमार रजक, राजेश प्रसाद, शशि कुमार, पंखराज उरांव, कृष्णा कुमार, सुलेंद्र साहु, हाकिम अंसारी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. बीज उत्पादन बढ़ाने को लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया

किस्को. किसानों को सरसों की उन्नत किस्म बीबीएम-1 को बढ़ावा देने और बीज उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रखंड के होंदगा गांव में संकुल तेलहन अग्रिम पंक्ति कार्यक्रम के तहत प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र लोहरदगा के वैज्ञानिक और आइपीएल बायोकेमिकल के मार्केटिंग डायरेक्टर शामिल हुए. मौके पर किसानों के बीच बीबीएम-1 किस्म का प्रदर्शन कर इसके लाभ और उत्पादन क्षमता की जानकारी दी गयी. गांव स्तर पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीज ग्राम का गठन किया गया. बताया गया कि इस किस्म की खेती 10 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही है, जिसकी शुरुआत उपायुक्त लोहरदगा द्वारा की गयी थी. वरीय वैज्ञानिक किरण सिंह ने बताया कि 10 हेक्टेयर में करीब 100 क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य है, जिससे किसानों को दोगुना लाभ मिलने की संभावना है. वैज्ञानिकों ने उन्नत कृषि तकनीक और बीज उत्पादन की विधि पर भी मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक किरण सिंह, बीटीएम संजय टोप्पो, एटीएम आराधना तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >