फॉर्म भरने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक सावधानी जरूरी, कुड़ू में छात्रों को किया जागरूक

कुड़ू कॉलेज ऑफ एजुकेशन में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों को डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव और साइबर अपराध से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक किया गया.

कुड़ू (लोहरदगा): अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में शुक्रवार को टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रगति एजुकेशनल संस्था एकेडमी, रांची और अविराम महाविद्यालय, टिको की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में दूरसंचार एवं प्रसारण में टैरिफ और बिलिंग से संबंधित विषयों के साथ साइबर अपराध तथा डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े खतरों को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया.

कार्यशाला के मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती, विशिष्ट अतिथि संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबीता कश्यप एवं डॉ विकास चतुर्वेदी थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया.

ये भी पढ़ें- बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गया था युवक, लौटकर देखा तो उड़ चुकी थी मोटरसाइकिल

डिजिटल लेन-देन में सावधानी जरूरी

कार्यक्रम में ट्राई, भारत सरकार के उपभोक्ता संस्था से जुड़े डॉ विकास चतुर्वेदी ने टेलीकॉम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के दौर में देश ने काफी प्रगति की है और उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं. हालांकि, डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल में सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से लोगों की मेहनत की कमाई का बड़ा नुकसान हो सकता है. खासकर छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी तरह का ऑनलाइन फॉर्म भरने या रुपए के लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई.

अनचाहे कॉल से बचने की दी जानकारी

डॉ विकास चतुर्वेदी ने अनचाहे कॉल से बचने के उपायों की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यदि किसी टेलीफोन कंपनी का सिम किसी क्षेत्र में काम नहीं कर रहा हो और कॉल करने में परेशानी हो रही हो, तो उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस संबंध में उपलब्ध उपभोक्ता सुविधाओं और अधिकारों की जानकारी लेकर उचित कदम उठाया जा सकता है. कार्यशाला के सफल आयोजन में संस्था की कार्यकर्ता शिल्पा ने सराहनीय भूमिका निभायी. मौके पर डॉ जंग बहादुर, पंकज, आफताब, डॉ कुंदन, ममता, पवन, शिवशंकर, डॉ शशि, डॉ सुनीता, तब्बसुम, चिनीबास, प्यारी, संदीप, आरती, अमृत सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >