संविधान देश की आत्मा, इसके संरक्षण का लें संकल्प : सांसद

संविधान देश की आत्मा, इसके संरक्षण का लें संकल्प : सांसद

लोहरदगा. 77वें गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने लूथरन हाई स्कूल और महिला महाविद्यालय सहित जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया. बतौर मुख्य अतिथि सांसद कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व व उसके मूल मूल्यों की जानकारी दी. अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसका सम्मान व संरक्षण करना हम सभी का परम दायित्व है. उन्होंने नागरिकों से संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को अपनाने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया, ताकि राष्ट्र निर्माण में सबका योगदान सुनिश्चित हो सके. समारोह के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किये, जिसे सांसद ने खूब सराहा. उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी. मौके पर काफी संख्या में शिक्षक, छात्र व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. कुड़ू के उडुमुड़ू में स्थिति सामान्य, पुलिस की गश्त जारी कुड़ू. प्रखंड के उडुमुड़ू बारीडीह गांव में 25 जनवरी को हुए पथराव व मारपीट के बाद अब शांति बहाल हो रही है. मंगलवार को तीसरे दिन गांव में अमन-चैन दिखा और लोग अपने दैनिक कार्यों में जुटे रहे. एहतियात के तौर पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इंस्पेक्टर संदीप रंजन, कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार और कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार दल-बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं. पुलिस की टीम गलियों में लगातार गश्त लगा रही है. बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है. प्रशासन ने सोमवार को अफवाह फैलाने की कोशिश को भी नाकाम कर दिया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आपसी सौहार्द बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >