सेन्हा (लोहरदगा). करम पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत के सौजन्य से आदिवासी महिलाओं के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया गया. इस दौरान ग्राम पंचायत भड़गांव के डोका करमटोली, सेन्हा स्थित पैतृक गांव के अखाड़ा, लोहरदगा प्रखंड के बाघा गांव और भंडरा प्रखंड के भुंजनिया महिला मंडल में कार्यक्रम आयोजित किये गये.
सुखैर भगत ने कहा कि करम पर्व आदिवासी सभ्यता, संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पूर्वजों की परंपराओं का प्रतीक है. यह प्रकृति संरक्षण, भाईचारे, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का संदेश देता है. उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए अखाड़ा परंपरा, लोकगीत और लोकनृत्य को संरक्षित करने पर जोर दिया.
मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, जिला महासचिव ठाकुर प्रसाद, लालदेव भगत, इंद्रदीप तिग्गा, कलावती उरांव, फूलमनी उरांव, सीमा उरांव, रीमा, चिंता, सावित्री, ललिता चानो, प्रमिला, सरिता, राजमुनी और पार्वती समेत ग्रामीण मौजूद थे.
