20 तक पीलिंथ व लिल्टन पूरा करें, नहीं तो राशि रिकवरी होगी : बीडीअो

प्रखंड परिसर सभागार में बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे संचालित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास व केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की पंचायत वार समीक्षा की गयी.

कैरो.

प्रखंड परिसर सभागार में बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे संचालित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास व केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की पंचायत वार समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में जिन पंचायतों मे अबुआ आवास के लाभुकों द्वारा प्रथम किस्त की राशि भुगतान होने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है. साथ ही जिनके द्वारा द्वितीय किश्त की राशि लेकर कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, वे 20 अप्रैल के अंदर आवास योजना का कार्य शुरू करें. समीक्षा के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों के खाता में प्रथम किस्त की राशि भेजी गयी है. राशि भेजने के बावजूद लाभुकों ने आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. वैसे लाभुकों को चिह्नित करने का निर्देश सभी जनसेवक,पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक को दिया गया है. गुरुवार से सभी आवास कर्मी पंचायत का दौरा करते हुए लाभुकों को आवास निर्माण कार्य शुरू करते हुए 20 अप्रैल के अंदर पीलिंथ लेबल तक कार्य कराने का काम करेंगे, जो भी लाभुक आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करेंगे, वैसै लाभुकों से राशि रिकवरी तथा कार्रवाई की जायेगी. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भटाचार्य सख्त हिदायत दिया तथा आवास निर्माण कार्य मे कोताही नहीं बरतते हुए लाभुकों से आवास निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. मौके पर जनसेवक अधिस खाखा,रीना उरांव, किशोर उरांव, विनय उरांव,रामशहाय टाना भगत,प्रधामनंत्री आवास योजना प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार, अमन शिखर,पंचायत सहायक कृष्णा साहू,सिमोन बाखला,शतिष उरांव, रेखा सिंह,अजय साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >