जोरी हनुमान चबूतरा पर सामूहिक चालीसा पाठ, 19 मार्च से अखाड़ों का शक्ति प्रदर्शन

जोरी हनुमान चबूतरा पर सामूहिक चालीसा पाठ, 19 मार्च से अखाड़ों का शक्ति प्रदर्शन

किस्को़ रामनवमी पूजा समिति लावागाई के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. मंगलवार देर रात जोरी हनुमान चबूतरा के समीप कृष्णा सिंह की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. क्षेत्र में तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और देर रात तक पूरा इलाका भक्तिमय रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ विमलेश मिश्रा ने विधिवत पूजन, ध्वजारोहण और गणेश आरती के साथ किया. इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण हुआ. इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया. समिति ने निर्णय लिया है कि 19 मार्च से विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रदर्शन शुरू किया जायेगा. रामनवमी से पूर्व सभी अखाड़े अपने-अपने क्षेत्रों में शोभायात्रा निकालकर अभ्यास करेंगे और ग्रामीणों को उत्सव का निमंत्रण देंगे. आयोजन में जोरी अखाड़े के अलावा हेसापीढ़ी, पटगेच्छा, लावागाई, जनवल, हुआहार और सेमरडीह अखाड़े के सदस्य शामिल हुए. मौके पर कृष्णा सिंह, विमलेश मिश्रा, प्रेम कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, जयकिशोर सिंह, सूरज वर्मा, नमित उरांव, ओमप्रकाश महतो, कृष्णा महतो, राजू साहू, तुलसी साहू, संदीप सिंह, अरुण सिंह, अनुज सिंह, सुदर्शन, राज ओझा और उमेश वर्मा सहित काफी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >