नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने संभाली कमान

नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने संभाली कमान

लोहरदगा़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव ने शपथ ग्रहण के पश्चात मंगलवार को विधिवत रूप से नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर कार्यालय परिसर का माहौल उत्सवपूर्ण रहा, जहां समर्थकों और पार्षदों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर : कुर्सी संभालते ही अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर शहर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के समग्र विकास, स्वच्छता अभियान को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अनिल उरांव ने कहा, जनता ने जिस उम्मीद के साथ नेतृत्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा. विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. लोगों ने दी शुभकामना : पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज, प्रवीण कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ब्रज बिहारी प्रसाद, श्री चंद प्रजापति, जगनंदन पौराणिक और दिलीप पटनायक मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभी ने नये अध्यक्ष को शुभकामना देते हुए उनके कार्यकाल में लोहरदगा के आधुनिक स्वरूप और बेहतर नागरिक सुविधाओं की उम्मीद जतायी. पदभार ग्रहण के साथ ही अब शहरवासियों को रुकी हुई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आस जगी है. जहरीले सर्प का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सेन्हा. नदी डीपा मोहल्ला में गेहुअन सांप निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. सूचना मिलते ही वनकर्मी रामहरी महतो मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू यंत्र के सहारे सुरक्षित सांप को पकड़ा. इसके बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया. वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >