नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा

नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. मतदान का समय शाम पांच बजे तक निर्धारित था, हालांकि कतार में खड़े अंतिम मतदाताओं को नियमानुसार मतदान का अवसर दिया गया. मतदान की समाप्ति के उपरांत सभी मतपेटियों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कृषि बाजार प्रांगण स्थित मतगणना केंद्र पहुंचाया गया. डीसी डॉ ताराचंद और डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने स्वयं मतगणना केंद्र का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त अधिकारियों व सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मतगणना केंद्र (स्ट्रांग रूम) की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गयी है. परिसर के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है और बांस की बैरिकेडिंग कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है, ताकि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहे. प्रशासन ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. विकास, पारदर्शिता और बेहतर नगर व्यवस्था को ध्यान में रख किया मतदान : धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा. नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भी अपने परिजनों के साथ नये नगर परिषद कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद उन्होंने प्रभात खबर के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वोट विकास के मुद्दे पर दिया है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास से जुड़ा चुनाव है और इसमें जनता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. हमने विकास, पारदर्शिता और बेहतर नगर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भी विकास के मुद्दे पर सोच-समझकर अच्छे और योग्य उम्मीदवारों को चुनें, ताकि लोहरदगा का समग्र विकास हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >