भंडरा,लोहरदग्गा: चेहल्लुम कमेटी उदरंगी की ओर से आयोजित चेहल्लुम मेले का उद्घाटन समाजसेवी शशिकांत उरांव उर्फ पिंटू, मनौव्वर अंसारी और थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर शशिकांत उरांव ने कहा कि चेहल्लुम कमेटी की ओर से आयोजित यह मेला सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।
मेले में विभिन्न अखाड़ों की ओर से अस्त्र-शस्त्र संचालन की नुमाइशी प्रतियोगिता में भाग लेकर पारंपरिक खेल-कौशल का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न करतब प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मौके पर शाहिद अफरीदी, अशफाक अंसारी, अबूतालीम अंसारी, मास्टर परवेज, मिराज अंसारी, राहुल अंसारी, मुश्ताक अंसारी, वजाहत अंसारी, शाहिद अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
