बड़की चांपी में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो गिरफ्तार

बड़की चांपी में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो गिरफ्तार

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के बड़की चांपी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने दो नामजद आरोपियों, आदित्य साव और उत्तम सोनी को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल मुरारी प्रसाद सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. गोतिया के बीच पुराना है विवाद : जानकारी के अनुसार, बड़की चांपी निवासी मुरारी प्रसाद सोनी और उनके गोतिया आदित्य साव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी रंजिश में शुक्रवार को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे. कुड़ू पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच पुनः दोनों पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हो गयी. इस बार मुरारी प्रसाद सोनी को गंभीर चोटें आयीं, जिन्हें सीएचसी से रिम्स रेफर करना पड़ा. पुलिस की छापेमारी जारी : दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और इतने ही अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >