पूर्व पंसस व भाजपा नेता की पत्नी का निधन, शोक

पूर्व पंचायत समिति सदस्य व भाजपा नेता बिनोद कुमार राम की पत्नी चम्पा देवी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया.

कुड़ू. पूर्व पंचायत समिति सदस्य व भाजपा नेता बिनोद कुमार राम की पत्नी चम्पा देवी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया. रविवार को टिको मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा. भाजपा नेता की पत्नी की मौत की सूचना के बाद विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग कुड़ू रामनगर स्थित आवास पर पहुंचे व शोक संवेदना व्यक्त किया. बताया जाता है कि कुड़ू पंचायत की प्रथम पंचायत समिति सदस्य रहीं चम्पा देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं व रांची के आर्किड अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार सुबह लगभग 11 चम्पा देवी ने अंतिम सांस ली. चम्पा देवी के निधन की सूचना के बाद रामनगर में शोक की लहर दौड़ गयी है. शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में भाजपा नेता श्रीचंद प्रजापति, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, राजू कुमार रजक, बरूण बैठा, परमानंद प्रसाद, धीरज प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, रवि कुमार, लाल राधेश्याम नाथ शाहदेव, विकास शाहदेव, रामखेलावन राम, निशीकांत प्रसाद, सुरेश ठाकुर, ब्रजेश कुमार, अमरेश अग्रवाल पप्पू, संजय पासवान, कृष्णा मोदी, पंकज भारती, विश्वजीत भारती, अजय प्रसाद, अजय वर्मा सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >