हेमंत सोरेन के नेृतृत्व में हो रहा है बेहतर काम

झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में हुई

लोहरदगा

. झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 14-15 अप्रैल को रांची में होने वाले महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झामुमो का 14-15 अप्रैल को रांची में होने वाले 13वां महाधिवेशन खास होगा. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संवैधानिक पहलुओं पर चर्चा भी होगी. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में झामुमो बड़ी राजनीतिक ताकत बन गयी है. हमें जनता का लगातार प्यार और भरोसा मिल रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति आदिवासी-मूलवासियों का विश्वास बढ़ा है. केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में हमारा संगठन का विस्तार हो रहा है. ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता की जवाबदेही भी बढ गयी है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि पार्टी के पदाधिकारी व नेता जनता के प्रति ज्यादा से ज्यादा उत्तरदायी बने. जिला कमेटी के पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड से लेकर पंचायत तक के साथी सांगठनिक काम में अपनी भूमिका को और तेज करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव अनिल उरांव, केंद्रीय समिति सदस्य समीद अंसारी, बिनोद यादव,जिप अध्यक्ष राधा तिर्की, महिला अध्यक्ष सरिता टाना भगत,जिला उपाध्यक्ष तिवारी भगत,जिला सह सचिव मुकेश साहू, आकाश कुमार,भंडरा प्रखण्ड अध्यक्ष परवेज अंसारी,कुडू प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर उरांव,कैरो प्रखण्ड अध्यक्ष मो सजाद,सेन्हा प्रखण्ड अध्यक्ष राजकिशोर राम,पेशरार प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद उरांव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >