बारामती विमान हादसे ने छीना अजित पवार जैसा सशक्त नेतृत्व : धीरज प्रसाद साहू

बारामती विमान हादसे ने छीना अजित पवार जैसा सशक्त नेतृत्व : धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा़ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए भीषण विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री तथा एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार जी सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. इस पीड़ादायक अवसर पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं. श्री अजित पवार जी का समाज और राजनीति में योगदान अविस्मरणीय रहा है. उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें. ऐसे दुखद समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ है. इस कठिन समय में हम सभी को एकजुट होकर उनके योगदान को सम्मान देना चाहिए और हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए़ इस दुख की घड़ी में भारत की पूरी जनता उनके परिवार के साथ खड़ी है़ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोकाकुल परिवार को साहस प्रदान करें. कुड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार मेला कल

लोहरदगा. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय लोहरदगा द्वारा दिनांक 30 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन कुडू प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इसमें 17 कंपनियां शामिल होंगी. इच्छुक शिक्षित युवक-युवती अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों व बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं. रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >