लोहरदगा: बैंक पहुंचे तो लटके मिले ताले, हड़ताल के बाद अब तीन दिन और बंद रहेंगी शाखाएं

लोहरदगा में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं. लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लोहरदगा. फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंकों के कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल का असर लोहरदगा में भी देखने को मिला. जिले की अधिकांश बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित हुआ. इससे करोड़ों रुपये के बैंकिंग कारोबार पर असर पड़ने का अनुमान है. खासकर व्यापारियों और रोजाना बैंकिंग लेन-देन करने वाले ग्राहकों को परेशानी हुई.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो साल से लंबित फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल की. बैंक यूनियनों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा. यूनियनों ने 26 अक्टूबर से देशभर में अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी है.

नकद लेन-देन और चेक संबंधी काम प्रभावित

हड़ताल के कारण नकद जमा और निकासी, चेक से जुड़े कार्य, बैंक ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट, ऋण संबंधी कार्य समेत शाखा आधारित कई सेवाएं प्रभावित रहीं. व्यापारियों को नकद जमा करने, भुगतान और अन्य बैंकिंग कार्यों में परेशानी हुई. जरूरी काम के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा.

डिजिटल बैंकिंग से मिली कुछ राहत

हालांकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहने से ग्राहकों को कुछ राहत मिली. डिजिटल माध्यम से भुगतान और अन्य लेन-देन करने वाले लोगों का काम चलता रहा. बड़े कारोबारी लेन-देन और शाखा से संबंधित कार्यों के लिए ग्राहकों को परेशानी हुई.

शनिवार और रविवार की भी छुट्टी

शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में बैंक शाखाएं लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगी. सोमवार को बैंक खुलने के बाद ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >