ग्रामीण मजदूरों के लिए लाभकारी है बी रामजी योजना: राजकिशोर साहू

ग्रामीण मजदूरों के लिए लाभकारी है बी रामजी योजना: राजकिशोर साहू

भंडरा़ भारत सरकार की बी रामजी योजना ग्रामीण मजदूरों और किसानों के हित में लाभकारी और पारदर्शी है. योजना का लाभ आम जन तक पहुंचाने और इसके प्रचार-प्रसार को लेकर भाजपा भंडरा मंडल की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीनाथ महतो ने की. बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री राजकिशोर साहू उपस्थित थे. जिला मंत्री राजकिशोर साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों और मजदूरों को योजना की विशेषताओं से अवगत कराएं. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाएंगे. कार्यस्थल पर जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी. यदि तय समय पर काम नहीं मिलता है, तो मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता भी दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मजदूरों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज की जाएगी. योजना में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि जहां पहले मनरेगा के तहत 15 दिनों में भुगतान होता था, अब साप्ताहिक भुगतान की व्यवस्था होगी. इससे मजदूरों को समय पर मजदूरी मिलेगी. बैठक में महेश्वर सिंह, रामकुमार साहू, परमेश्वर उरांव, राजेंद्र साहू, मुन्ना चौहान, सचिन चौहान, केदार साहू, शत्रुधन साहू, विवेक सिंह, राजू तिवारी, राजू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से लोहरदगा. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा तीन फरवरी से प्रारंभ होगी़ मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी को समाप्त होगी. यह परीक्षा पहली पाली में पूर्वाह्न 9.45 से अपराह्न एक बजे तक संचालित होगी. इसके लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 7063 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न दो बजे से अपराह्न 5.15 बजे तक संचालित होगी. इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं जिसमें 4397 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >