बेटी बचाओ और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम

बेटी बचाओ और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम

लोहरदगा़ शहर के संत उर्सुला अस्पताल में शनिवार को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत बेटी बचाओ और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करना था. भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध : सिविल सर्जन : मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र समेत समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है. उन्होंने बेटियों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया. सदर अस्पताल के डीएस डॉ शंकर प्रसाद ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की और इसे रोकने को लेकर जनजागरूकता पर जोर दिया. डॉ आइलीन ने कहा कि भ्रूण हत्या एक घोर अपराध है, जिसे जड़ से मिटाना अनिवार्य है. खेल गतिविधियों से समझाया महत्व : कार्यक्रम के दौरान एनजीओ प्रतिनिधि पूजा और पुष्पा ने खेल गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के महत्व और अधिनियम की बारीकियों को छात्राओं के समक्ष रखा. एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर दयावती मिंज, सिस्टर नीति मिंज, सुनीता तुलसी टोप्पो समेत कई लोगों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने समाज में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >