युवा दिवस पर जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार; बाल विवाह और नशे से दूर रहने की अपील

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेन्हा के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में सशक्त भारत को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्रों को कानूनी अधिकारों, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह और नशाखोरी जैसी कुप्रथाओं के बारे में जानकारी दी गई.

सेन्हा,लोहरदगा: प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के संयुक्त निर्देशानुसार डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागृति 2025 के तहत सशक्त भारत के बारे में जागरूक किया गया.

कानूनी अधिकार और सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के तहत पीएलवी श्रीमती कुमारी, प्रियांशु कुमार यादव और पुन्नू देवी ने संयुक्त रूप से न्याय सभी तक पहुंचे और कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी. साथ ही मोटर दुर्घटना के बारे में बताते हुए सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई.

बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में बताते हुए कम उम्र में विवाह नहीं करने की जानकारी दी गई. साथ ही नशाखोरी और डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं के बारे में भी जागरूक किया गया. विभिन्न तरह के कानूनी अधिकार और कर्तव्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई.

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

आमजनों को किसी तरह की समस्या होने पर समाधान के लिए 1098, 100 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की जानकारी दी गई.

मौके पर शिक्षिका अफसाना निशात, सुभद्रा पन्ना, अफसाना बेगम के अलावा शाइस्ता परवीन, सोइएल अंसारी, रेहान अंसारी, अयान अंसारी, साहिन परवीन, अब्दुल्लाह अंसारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >