अविनाश कौर ने लोगों से मांगा आशीर्वाद

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ से वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी एवं पूर्व वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने चुनाव प्रचार के तहत शनिवार को वार्ड क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क किया.

लोहरदगा. लोहरदगा शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ से वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी एवं पूर्व वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने चुनाव प्रचार के तहत शनिवार को वार्ड क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उनके साथ मौजूद रहीं और पूरे उत्साह के साथ उनका समर्थन किया. रोड शो के दौरान अविनाश कौर ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की. इस अवसर पर अविनाश कौर ने कहा कि वह वार्ड के संपूर्ण विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं. उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास हमेशा उनके साथ रहा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी वार्ड की जनता विकास के लिए उन्हें ही चुनेगी. उन्होंने कहा कि वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देना उनका मुख्य उद्देश्य है. रोड शो के दौरान समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने अविनाश कौर को जीत का आशीर्वाद देने का भरोसा दिलाया. सिंधु देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा लोहरदगा. नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 4 की उम्मीदवार सिंधु देवी ने डोडा टोली, ब्लॉक कॉलोनी,कुटमु में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा. सिंधु देवी ने मतदाताओं से कहा है कि यदि उनको वार्ड क्षेत्र की जनता सेवा का मौका देती है तो अपने वार्ड क्षेत्र का विकास किया जायेगा. वार्ड को आदर्श बनाने के लिए सबके सहयोग से काम किया जायेगा. सिंधु देवी मतदाताओं से कहा कि उनकी प्राथमिकता में वार्ड क्षेत्र में पुस्तकालय निर्माण के अलावा महिलाओं के स्वावलंबन के लिए कार्य किया जायेगा. नाली बिजली पानी की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >