आनंदपुर-दसरा टोली सड़क जर्जर, पत्थरों पर चलने को विवश हैं ग्रामीण

आनंदपुर-दसरा टोली सड़क जर्जर, पत्थरों पर चलने को विवश हैं ग्रामीण

किस्को़ प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर से दसरा टोली जाने वाली सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. ””””प्रभात खबर आपके द्वार”””” कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि सड़क का निर्माण वर्ष 2000 से पूर्व हुआ था, जिसका अब नामोनिशान मिट चुका है. सड़क पर नुकीले पत्थर निकल आये हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है. किसानों और विद्यार्थियों की बढ़ी मुसीबत : यह सड़क कई गांवों को पंचायत और प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है. ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाई होती है. वहीं, क्षेत्र के किसान जब अपनी सब्जियां बाजार ले जाते हैं, तो हिचकोले खाने के कारण आधी फसल रास्ते में ही खराब हो जाती है. बुजुर्गों और बीमारों के लिए यह रास्ता किसी सजा से कम नहीं है. जर्जर हालत के कारण यहां अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. चंदा कर मोरम डालने को मजबूर हुए लोग : ग्रामीण सितंबर उरांव, डहरु उरांव और सोमरा भगत ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी के बाद पिछले महीने ग्रामीणों ने आपसी चंदा जुटाकर सड़क पर डस्ट और मोरम डाला था, ताकि चलने लायक रास्ता बन सके. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की. मौके पर सितंबर उरांव, डहरु उरांव, सोमरा भगत, जुरा उरांव, राजमणि कुमारी, सुजीता कुमारी, सुनील साहू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >