इबादत के साथ दूसरों के धर्म का भी करें सम्मान : मौलाना नुरुल हसन

इबादत के साथ दूसरों के धर्म का भी करें सम्मान : मौलाना नुरुल हसन

कैरो.रमजान के मुकद्दस महीने के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमन्दों ने नमाज अदा की. कैरो जामा मस्जिद समेत नयाटोली, उतका, गाड़ाडीह और हनहट की मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गयी. नमाज के बाद खुदा की बारगाह में हाथ फैलाकर रोजेदारों ने मुल्क और क्षेत्र की खुशहाली व अमन-चैन की दुआ मांगी. कैरो जामा मस्जिद के मौलाना नूरुल हसन ने नमाज से पूर्व तकरीर में कहा कि रमजान इबादत और आत्मसंयम का महीना है. अल्लाह सब जानता है, इसलिए ईमान के साथ रोजा रखें. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारे का संदेश देता है. अपने धर्म का पालन करने के साथ दूसरों के धर्म का सम्मान करें. पड़ोसी और क्षेत्रवासियों के साथ बेहतर व्यवहार करें और उनके सुख-दुख में सहभागी बनें. मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी उपस्थित थे. वाहन जांच अभियान चलाया

कुड़ू़ जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में दो स्थानों पर यात्री वाहनों की जांच की. जांच में वाहन के कागजात, यात्री वाहनों के परमिट, वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र, क्षमता से अधिक यात्रियों की जांच व अन्य जांच किये गये. जांच के दौरान चार यात्री वाहनों का चालान काटते हुए लगभग 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया़ साथ ही एक यात्री वाहन को जब्त किया गया है. डीटीओ द्वारा यात्री वाहनों की जांच से वाहन चालकों, बस एंजेट व वाहन कर्मियों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >