संपूर्णता अभियान 2.0 हुआ लांच, उपायुक्त ने कहा

नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ हुआ

सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें

लोहरदगा. नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ हुआ. समाहरणालय सभाकक्ष में संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी नीति आयोग की टीम द्वारा दी गयी. 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान में नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न इंडिकेटर्स पर कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न संकेतक (इंडिकेटर्स) नीति आयोग द्वारा निर्धारित किये गये हैं. इन सभी संकेतकों में हमें बेहतर करना है. सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें. संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत निर्धारित तिथियों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इन संकेतकों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत संरचनाएं आदि शामिल हैं. उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को संपूर्णता अभियान के दौरान संकेतकों में सुधार करने के निर्देश दिये गये. शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को अपने आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड को सभी इंडिकेटरों को संतृप्त करने के लिए कार्य करने में योगदान देने, अपने जिला व प्रखंड को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाने के लिए शपथ दिलायी गयी.

सभी पदाधिकारी संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार,जिला योजना पदाधिकारी संजीव सिंह,सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी पीपीआइए फेलो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >