सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ करें काम : डॉ ताराचंद

सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ करें काम : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वह्न करें. उन्होंने कहा कि बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए आपसी समन्वय सबसे अनिवार्य शर्त है. वाहन और मतपेटियों की उपलब्धता का निर्देश : उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग को पोलिंग पार्टियों की सूची तैयार कर उन्हें ससमय तामिला कराने और प्रशिक्षण कोषांग को विधिवत ट्रेनिंग प्रोग्राम शेड्यूल करने का निर्देश दिया. सामग्री कोषांग को मतपेटिकाओं की उपलब्धता और परिवहन कोषांग को मतदान कार्य को लेकर आवश्यक वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया है. बैठक में सिविल सर्जन को एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया गया, जो चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों की बीमारी संबंधी शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट देगी. विधि-व्यवस्था और शिकायतों पर रहेगी नजर : उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था बनाये रखने और चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत का त्वरित निष्पादन करने पर जोर दिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की समेत सभी निर्वाची पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे. नामांकन आज से, तीन बजे तक का समय : नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होकर चार फरवरी तक चलेगी. इच्छुक प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्वाची पदाधिकारी के पास से नामांकन पत्र क्रय कर सकते हैं और उसे भरकर जमा कर सकते हैं. सभी निर्वाची पदाधिकारियों को आयोग के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >