मैना बगीचा में 108 दीपों से हुई अखंड भारत माता की आरती

मैना बगीचा में 108 दीपों से हुई अखंड भारत माता की आरती

लोहरदगा. मैना बगीचा चौक पर 77वां गणतंत्र दिवस अनूठे ढंग से मनाया गया. सुबह वार्ड पार्षद कमलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया, जहां म्यांमार से से लेकर पश्चिम में अफगानिस्तान तक व उत्तर में तिब्बत से लेकर दक्षिण में श्रीलंका तक के अखंड भारत का मानचित्र प्रदर्शित किया गया था. संध्या 7:00 बजे भारत माता की भव्य आरती हुई, जिसमें 108 दीप प्रज्वलित किये गये. दीपों की जगमगाहट और मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. पार्षद ने बताया कि राष्ट्रीय पर्वों पर संध्या आरती की इस नयी परंपरा को हर साल जारी रखा जायेगा. कार्यक्रम में पुरोहित प्रणव पाठक, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तमेड़ा, आरएसएस पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी सहित काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे. तेली समाज ने फहराया तिरंगा, एकजुटता और शिक्षा पर दिया जोर

लोहरदगा. गणतंत्र दिवस पर तेली समाज द्वारा विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया. तेली धर्मशाला में जिलाध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने झंडोत्तोलन किया, वहीं स्वतंत्रता सेनानी छेदी लाल आजाद की प्रतिमा के समीप पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा साहू ने तिरंगा फहराया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रो शिव दयाल साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा और भाईचारे की याद दिलाता है. उन्होंने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, कड़ी मेहनत और एकजुटता को अनिवार्य बताया. इस मौके पर सोहन साहू, मनोज साहू, लखपति साहू, विदेशी साहू, मुकेश कुमार साहू, बजरंग साहू, सत्यनारायण साहू, मुन्ना साहू, रामबिलास साहू, बलराम साहू, भागवत साहू, भुनेश्वर साहू, रामाशीष साहू, सुरेश साहू, निवास साहू, सुरेंद्र भगत, मुकेश जय सवाल, अरविंद अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >