कुड़ू-लोहरदगा मार्ग पर सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे पांच लोग जख्मी

Lohardaga News: कुड़ू-लोहरदगा मेन रोड से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में कार पेड़ से टकरा गई जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

Lohardaga News: कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर फादर बंगला के पास गाड़ी के पेड़ से टकराने के कारण गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों का कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया है. 

शादी से लौटने के दौरान हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, रांची के मधुकम निवासी पांच लोग परमानंद साहू, राजेश साहू, बंसती देवी, मिली कुमारी और जिसिका कुमारी लोहरदगा के मुंद्रिका बेक्वेंट हाल में आयोजित शादी समारोह मे शामिल होने के बाद अपने कार से वापस रांची लौट रहे थे. इसी बीच कार कुड़ू थाना से चार किलोमीटर दूर फादर बंगला के पास एक पेड़ से जा टकराई. घटना मे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों ने की मदद 

ग्रामीणों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >