जाली प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का एक सदस्य पकड़ाया

भंडरा का एक प्रज्ञा केंद्र संचालक सतीश उरांव पिता रामेश उरांव को जाली जन्मप्रमाण पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

भंडरा. भंडरा का एक प्रज्ञा केंद्र संचालक सतीश उरांव पिता रामेश उरांव को जाली जन्मप्रमाण पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में भंडरा थाना में केस नंबर 27 /2025 दर्ज किया गया है. सतीश उरांव के खिलाफ धारा 318 ( 4) 338 /336 (3)/340 (2 )61 (2) BNS2023और 66 सी के तहत कार्रवाई की गयी है. सतीश उरांव के प्रज्ञा केंद्र को सील कर दिया गया है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस गिरोह ने 700 से अधिक लोगों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया है. जिसमें नवजात बच्चों से लेकर 40, 50 वर्ष के अधेड़ व्यक्तियों का भी जन्म प्रमाण पत्र फर्जी रूप से निर्गत किया गया है .इस रैकेट में अन्य और भी कई लोग शामिल हैं. जिन्हें पुलिस द्वारा चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. भंडरा में प्रज्ञा केंद्रों का संचालन मनमानी ढंग से जहां-तहां किया जाता है. जबकि सरकारी नियम के अनुसार सभी प्रज्ञा केंद्रों को संबंधित पंचायत भवन में ही रूम दे दिया गया है और पंचायत भवन के अंदर ही प्रज्ञा केंद्र का संचालन करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >