कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर 29 अगस्त को होगी राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की बैठक

लोहरदगा में कर्मा पर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की बैठक 29 अगस्त को बुलाई गई है. इसमें पहान व पुजार शामिल होंगे.

अमित राज की रिपोर्ट

लोहरदगाः कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की बैठक 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पाहन और पुजार शामिल होंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- लोहरदगा के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राखी प्रतियोगिता और सावन महोत्सव का आयोजन

राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन उरांव ने बताया कि कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक बुलायी गई है. इसमें कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था, कार्यक्रम में शामिल होने वाले पाहन और पुजारों को सम्मानित करने, खोड़हा के संचालन तथा खोड़हा से जुड़े लोगों के सम्मान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी.

बैठक में कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर उरांव, उपाध्यक्ष शंकर उरांव, सचिव राहुल उरांव, सह सचिव बिरसा उरांव, कोषाध्यक्ष सुशील उरांव, सह कोषाध्यक्ष विनय कुजूर सहित राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के सदस्य शामिल होंगे. बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >