हाथी के झुंड ने महिला को पटका, घायल

जंगल में दातून व साल का पता तोड़ने गयी महिला हाथियों के चपेट में आ गयी.

कुड़ू. जंगल में दातून व साल का पता तोड़ने गयी महिला हाथियों के चपेट में आ गयी. एक हाथी ने महिला को पटक दिया. लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह हाथियों को चकमा देकर निकलने में सफल रही तथा साथ में जंगल पहुंची महिलाओं ने गांव वालों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे गांव वालों ने घायल महिला को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जाता है कि प्रखंड के सिंजो नावाटोली गांव निवासी माड़ू उरांव की पत्नी मंगरी उरांव गांव की अन्य महिलाओं के साथ सुकुरहुटू पतरा में दतुवन व साल का पता तोड़ने गयी थी. इसी बीच शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे दो हाथियों के बीच मंगरी उरांव फंस गयी. इसमें एक हाथी ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया तथा जमीन पर पटक दिया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला ने झाड़ियों का सहारा लेकर किसी तरह हाथियों को चकमा दिया तथा कुछ दूर निकलने के बाद अन्य महिलाओं को आवाज देकर बुलाया. घायल महिला को अन्य महिलाओं ने उठाकर जंगल से बाहर निकाला तथा गांव वालों को सूचना दी. सूचना के बाद गांव के ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंचे व घायल महिला को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. वन विभाग को सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >