400 बच्चों पर मंडरा रहा खतरा! नरौली स्कूल की जर्जर छत से हादसे की आशंका

कैरो के नरौली पंचायत में राजकीय मध्य विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर हो गया है. लगभग 400 छात्र-छात्राएं इस खतरनाक भवन में पढ़ने को मजबूर हैं, जिससे हर पल दुर्घटना का डर बना रहता है. विद्यालय प्रबंधन समिति ने विभाग से तत्काल नए भवन निर्माण की मांग की है.

कैरो, लोहरदगा : कैरो प्रखंड क्षेत्र की नरौली पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय का पुराना भवन जर्जर हो गया है. विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 400 है. स्कूल में कई नए और पुराने भवन हैं, लेकिन नया भवन बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त नहीं है. इसके कारण कुछ कक्षाओं के बच्चे पुराने भवन में बैठते हैं, जिसकी छत जर्जर है.

भवन जर्जर होने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिगंबर मुंडा ने कहा कि विद्यालय का यह भवन पुराना है. इसकी जानकारी विभाग को दी गई है. साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द नए भवन के लिए विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा.

विद्यालय प्रबंधन समिति ने की नए भवन की मांग

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय का भवन पुराना होने के कारण छत का प्लास्टर झड़ रहा है और सरिया भी दिखाई देने लगा है. भवन काफी पुराना है. विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसकी जानकारी विभाग को देते हुए नए भवन की मांग की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >