जले ट्रकों के मालिकों को मिली राशि

एलडीजीए-9 ट्रक ऑनर को चेक देते एसपी.लोहरदगा. एसपी मनोज रतन चोथे द्वारा चांपी बॉक्साइट माइंस में जले ट्रकों का मुआवजा राशि का चेक जियोमैक्स कंपनी के माध्यम से ट्रक मालिकों के बीच वितरण किया. मुआवजा राशि पूरे जले ट्रकों का तीन लाख तथा आधे जले ट्रकों का एक लाख 70 हजार रुपये का चेक दिया […]

एलडीजीए-9 ट्रक ऑनर को चेक देते एसपी.लोहरदगा. एसपी मनोज रतन चोथे द्वारा चांपी बॉक्साइट माइंस में जले ट्रकों का मुआवजा राशि का चेक जियोमैक्स कंपनी के माध्यम से ट्रक मालिकों के बीच वितरण किया. मुआवजा राशि पूरे जले ट्रकों का तीन लाख तथा आधे जले ट्रकों का एक लाख 70 हजार रुपये का चेक दिया गया. पूरे जले ट्रकों के वाहन मालिकों में विकास कुमार, भूषण कुमार, बुुसरा प्रवीण तथा आधे जले ट्रकों के मालिक रविकांत कुमार, चंदू महतो, प्रदीप साहू, शेख मनीर शामिल हैं. आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ट्रक मालिक सुनील भगत को 50 हजार रुपये का चेक दिया गया. मौके पर जियोमैक्स कंपनी क ी ओर से के प्रसाद राजू , टिंकू, वाहन मालिक मोनू सर्राफ, दीपक सर्राफ, सुनील भगत, विकास कुमार, भूषण कुमार, बुसरा प्रवीण, रविकांत कुमार, चंदू महतो, प्रदीप साहू, मोकीम अख्तर, शेख मनीर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >