किस्को लोहरदगा. किस्को प्रखंड की पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की है. अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा को पत्र सौंपकर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमुख समय पर बैठक नहीं बुला रही हैं, जिससे 15वें वित्त आयोग की राशि खर्च नहीं हो पा रही और विकास योजनाएं लंबित हैं. सदस्यों ने यह भी कहा कि भुगतान में हस्ताक्षर नहीं किये जा रहे, सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा और मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है. पंचायत राज अधिनियम की धाराओं के तहत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने की मांग की गयी है.
अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग
अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग
