लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह लोहरदगा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कहा है कि जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है.
वे विधानसभा का चुनाव हारे हैं, लेकिन इस क्षेत्र की जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं.हार से थोड़ी निराशा तो हुई, लेकिन यहां की जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया, जो प्रेम एवं स्नेह दिया है वे उसके आभारी हैं. चुनाव में उन्हें मिले कुल वोट यह प्रमाणित करते हैं कि यहां की जनता उनके साथ है. श्री भगत ने कहा कि चुनाव से पूर्व ही वे बोले थे कि वे एक नेता नहीं बल्कि एक बेटा बन कर इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे. वे इसी रिश्ते के साथ क्षेत्र की जनता के लिए काम करेंगे. श्री भगत ने कहा कि उनके साथ क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद, प्यार एवं स्नेह है और वे लोगों के हर सुख-दुख में साथ हैं. लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और मैं इसका सम्मान करता हूं.
