कमल किशोर भगत की जीत पर बधाई

लोहरदगा. कमल किशोर भगत की जीत के बाद उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है. सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, अनिल देव, सुनिल भगत, अरविंद अग्रवाल, बंटू जायसवाल, डबलू जायसवाल, प्रवीण जायसवाल ने श्री भगत को बधाई देते हुए कहा है कि उनके कुशल नेतृत्व में लोहरदगा जिला का सर्वांगीण विकास […]

लोहरदगा. कमल किशोर भगत की जीत के बाद उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है. सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, अनिल देव, सुनिल भगत, अरविंद अग्रवाल, बंटू जायसवाल, डबलू जायसवाल, प्रवीण जायसवाल ने श्री भगत को बधाई देते हुए कहा है कि उनके कुशल नेतृत्व में लोहरदगा जिला का सर्वांगीण विकास होगा. फ्रेंड्स क्लब ने भी श्री भगत को बधाई दी. क्लब के पावन एक्का, अभय वर्मा, राजेश अग्रवाल, सुनिल जायसवाल, विरेंद्र महतो, उदय अग्रवाल, अनिल सोनी, मुन्ना साहू, रोहन श्याम, प्राण सहित अन्य ने बधाई दी है. भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कमल किशोर भगत की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि यह जीत विकास पर आस्था रखने एवं धन दल को नकारनेवालों की जीत है. जिला प्रशासन को भी स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी है. आदिवासी लोहरा समाज विकास समिति ने भी विजयी उम्मीदवार कमल किशोर भगत को बधाई दी है. बधाई देनेवालों में दशरथ लोहरा, खुदी लोहरा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >