घर में आग लगने से दो बकरी जले

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के टोटो बड़का टोली निवासी विधवा बसंती उरांव के घर में आग लग जाने से गोहाल में बंधी दो बकरी जल कर मर गयी. एक बकरी व दो बैल आग से झुलस गये हैं. आग रात में लगने से आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई. गांव के उपमुखिया सोमे उरांव ने […]

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के टोटो बड़का टोली निवासी विधवा बसंती उरांव के घर में आग लग जाने से गोहाल में बंधी दो बकरी जल कर मर गयी. एक बकरी व दो बैल आग से झुलस गये हैं. आग रात में लगने से आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई. गांव के उपमुखिया सोमे उरांव ने बताया कि बसंती उरांव विधवा एवं गरीब है. आग से उसे अत्यधिक क्षति हुई है. विधवा को सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की जायेगी. पशुपालन विभाग के द्वारा जले हुए मवेशी का इलाज नहीं किये जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >