14 मतगणना टेबल बनाये गये

फोटो- एलडीजीए-7 पत्रकारों को जानकारी देते निर्वाची पदाधिकारी. लोहरदगा. समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए 14 टेबल बनाये गये हैं. मतगणना बीस चक्र में संपन्न होगी. उन्होंने बताया कि 14 टेबल में एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक सहायक, […]

फोटो- एलडीजीए-7 पत्रकारों को जानकारी देते निर्वाची पदाधिकारी. लोहरदगा. समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मतगणना के लिए 14 टेबल बनाये गये हैं. मतगणना बीस चक्र में संपन्न होगी. उन्होंने बताया कि 14 टेबल में एक काउंटिंग सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रोआब्जर्वर रहेंगे. मतगणना आठ बजे से प्रारंभ होगी. फर्स्ट में पोस्टल बैलेट की गणना की जायेगी इसके बाद 8.30 बजे से इवीएम की गणना की जायेगी. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि डीटीओ कार्यालय के चेक पोस्ट बनाये गये हैं, जहां छह बजे से ही पुलिस ड्यूटी में लगे रहेंगे. इस चेक पोस्ट के बाहर पदाधिकारियों एवं अन्य व्यक्तियों के वाहन खड़े कराये जायेंगे. यहां से वज्रगृह की ओर पैदल जायेंगे. दूसरा चेक पोस्ट जेल गेट के समीप बनाया गया है, जहां निर्वाचन विभाग द्वारा जारी पास की चेकिंग होगी. तीसरा चेकिंग आकाशवाणी के पास बनाया गया है. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोई भी कर्मी मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जायेंगे. मीडियाकर्मी भी मीडिया सेल तक ही अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतगणना रिपोर्टिंग 6 बजे शुरू की जायेगी. मौके पर मीडिया सेल इंचार्ज वैभव मनी त्रिपाठी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >